फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कठफोरी में डाक्टर को पीटकर किया घायल

Mon, 25 Aug 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कठफोरी में चिकित्सक नरेश पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वहीं मारपीट में चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मामला रविवार की रात करीब 9 बजे का है जब नगला विशुन निवासी डॉ. नरेश कठफोरी में स्थित अपनी क्लीनिक को बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी उनके गांव वाले रास्ते पर खड़े तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। नरेश ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके ऊपर बोरा डाल दिया और दूसरे ने उनके हाथ पकड़ लिया। जबकि तीसरे व्यक्ति ने डंडे से उनके ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे डॉ. नरेश गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं कठफोरी से आ रहे एक टेंपो को देखकर तीनों लोग भाग निकले। आसपास के लोगों ने एबुलेंस से उन्हें फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया। डॉ. नरेश ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका झगड़ा चल रहा है और उसी ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला किया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें