फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दरबार लगा सुनी किसानों की समस्याएं

Mon, 25 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में किसान समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया
विज्ञापन
किसान समस्या समाधान दिवस में किसानों ने जलस ंरक्षण पर जोर देते हुए जिले से गुजरने वाली सिरसा नदी की खोदाइ किए जाने की मांग डीएम से की। किसानों ने कहा कि नदीं में यदि पानी रहेगा तो जलस्तर बढ़ेगा। वहीं बिजली कटौती का मामला भी गूंजा। डीएम ने जल संरक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम निधि केसरवानी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट प्रांगण में किसान समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान रामनरेश ने कहा कि नारखी, हाथवंत ब्लाक से गुजरने वाली सिरसा नदी को खोदाई करा गहरा कराया जाए तो जलस्तर बढ़ने के साथ ही आस-पास के गांव के ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी उपलब्ध हो सकेगा। गांव के बाशिंदों को पशुओं के पानी की चिंता नहीं रहेगी। डीएम ने मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के माध्यम से ही कार्य को कराने का भरोसा दिया। राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल को बिजली आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं दी जा रही है। डीएम ने एक्सईएन विद्युत आरबी राय को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। राजभान यादव ने कहा कि बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में बैंक मनमानी कर रही हैं। इस पर डीएम ने एलडीएम को अंकुश लगाने के आदेश दिए। इस दौरान प्रभारी सीडीओ सर्वेशचंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय,डीएचओ बलजीत सिंह, डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह, एक्सईएन सिंचाई, एक्सईएन नलकूप समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें