डीएम विजय किरन आनंद विकास की गति से काफी नाराज दिखाई दिए। ब्लाकवार समीक्षा के दौरान हाथवंत ब्लाक की प्रगति सर्वाधिक खराब मिली। इस पर उन्होंने जिले के 50 सचिवों का वेतन रोक दिया। मनरेगा योजना में 50 से कम मस्टर रोल वाले सचिवों को वेतन नहीं मिलेगा। हर ब्लाक में सबसे कम मैंडेज करने वाले एवं खैरगढ़ ब्लाक के सभी सचिवों का वेतन रोका है।
विकास भवन सभागार में काफी लंबी चली समीक्षा बैठक में डीएम ने बीडीओ व एडीओ को निर्देश दिए के ग्राम निधि से ग्रामीण पेयजल योजना टीटीएसपी को फरवरी के अंत तक संचालित करें। 2012-13 के लोहिया आवासों के अपूर्ण होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 फरवरी एवं 2013-14 के आवास मार्च तक पूर्ण करें। वर्ष 2014-15 के लोहिया आवासों के लाभार्थियों का चयन बीडीओ व सचिव गांव में भ्रमण करके कराएं।
इंद्रा आवास, राशनकार्ड व पेंशन का डोर-टू-डोर सर्वे कराएं। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि फरवरी माह में प्रत्येक ब्लाक में महिला घर की रोशनी योजना के तहत सौ-सौ महिलाओं को सोलर लाइटें दी जाएंगी। सीडीओ सुजीत कुमार, पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव, डीडीओ आरके राम, डीएसओ शरद कुमार स्वर्णकार सहित सभी बीडीओ मौजूद थे।
बैठक में अनुपस्थिति पड़ी भारी
डीएम की बैठक में बीडीओ अरांव धनकौर सिंह वाल, सचिव संजीव चतुर्वेदी, जमुना दास, राकेश श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह, विनोद कुमार जादौन एडीओ समाज कल्याण, मुकेश यादव, अरूण कुमार अमित कुमार सचिव और सुभाष बाबू यादव जेई आरईएस ब्लाक जसराना, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव जेई हाथवंत, सचिव दिव्या दीक्षित, जितेंद्र सिंह तकनीकी सहायक टूंडला, दिलीप कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेश बाबू गौतम ग्राम पंचायत सचिव फीरोजाबाद के अनुपस्थित रहने के कारण वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण मांगा है।
हाथवंत ब्लाक क्षेत्र में हीरालाल, श्याम सिंह, कुमारी विपिन कुशवाहा, यशपाल, सतेंद्र पाल सिंह, प्रशांत यादव, महेंद्र सिंह, विनोद यादव, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित दस कर्मचारियों का फरवरी एवं मार्च मात का वेतन रोकने और तीन साल की वेतन की वृद्धि रोकी है। ग्राम विकास अधिकारी बहादुर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिए। सिचाईं पर 70 लाख, मत्स्य पर 35 लाख, चारागाह पर 50 लाख फरवरी माह के अंत तक खर्च करें।