फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तहसील में लगाया चंदन का पौधा

Thu, 02 Jul 2015 06:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने गुरुवार को तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में चंदन का पौधा रोपित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वन महोत्सव में प्रशासन द्वारा वृहद कार्यक्रम चलाकर पौधों को रोपित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में 5.30 लाख पौधे  लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। कई स्थानों पर फैंसिंग और गड्ढे भी खुदवाए जा रहे हैं। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने कहा कि पौधारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध रहता है। प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार एसडी पवार, कानूनगो कृपाल सिंह व तहसील स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें