फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सौ शैय्या अस्पताल में डाक्टर और नर्स की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले में डीएम चंद्र विजय सिंह सख्त दिखे। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डीएम ने संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद के सीएमएस पर नाराज हुए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पताल में डिलीवरी तक ठीक से नही करा पा रहे हो और गैर जिम्मेदार तरीके से रेफर किए जा रहे हैं। डीएम ने सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सुविधाओं में जल्द सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
डीएम ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने में शिथिलता अल्ट्रासाउंड सेंटर्स व प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापेमारी की कोई कार्यवाही नहीं होना, और ना ही कोई जन जागरूकता कार्यक्रम कराने पर डॉ. एमके माथुर को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

कैंप न लगाकर आंखों का चेकअप व बच्चों को चश्मा वितरण नहीं होने पर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा को फटकार लगाई। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान न किये जाने पर डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप पर भी नाराज हुए।
जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डीएम ने संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद के सीएमएस पर नाराज हुए। डीएम ने कहा कि अस्पताल में डिलीवरी तक ठीक से नही करा पा रहे हो और गैर जिम्मेदार तरीके से रेफर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है। जो दोषी पाया जाएगा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीटीओ आरए अतेंद्र को भी फटकार लगाई। बैठक के दौरान सीडीओ नेहा जैन, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता अनेजा, एसीएमओ डा. विनोद कुमार, डीसीपीएम रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें