दारुल उलूम रिजबिया मुस्तफिया पर मीटिंग में प्रशासन से मांग की गई कि जिन रास्तों से जुलूस मुहम्मदी निकलेगा, उन रास्तों की साफ सफाई की जाए। इधर, नगर विधायक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम विजय किरन आनंद से भेंट कर जुलूस मार्ग पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की मांग की।
मौलाना मुजफ्फर हुसैन बरकाती ने कहा कि 12 रवि उल अव्वाल का दिन बहुत मुबारक एवं खुशी का दिन है। हम सभी को खुशी मनानी चाहिए। मौलाना नईमुद्दीन साहब रुकलैयनी उस्ताज ए दारुल उलूम रजबिया मुस्तफिया ने कहा कि जुलूसे मुहम्मदी मजहबी जुलूस है। जुलूस का सियासत से कोई लेना देना नहीं है। हमें मजहबी तौर से खुशी मनानी चाहिए। इधर, दारुल उलूम के सदर हाजी सलाहुद्दीन, मुंशी हामिद अली ने प्रशासन से निर्धारित जुलूस मार्ग पर ही चौबंद व्यवस्थाओं की मांग की। इस दौरान जलालुद्दीन उर्फ डैनी, अख्तर हुसैन, अजमल खां, हाजी अफसर, मुहम्मद इरफान, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद थे। इधर, जुलूस की इंतजामियां कमेटी अध्यक्ष वाजिद अली नूरी के नेतृत्व में काजी सैय्यद शाहनियाज अली, नगर विधायक मनीष असीजा के साथ डीएम से भेंट की। मौलाना इरफान रजा मिस्बाही ने जुलूस मार्ग पर साफ सफाई, चूने का छिड़काव कराने की मांग की।