फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21509 निर्माण श्रमिकों के खातों में 2.15 करोड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कल्याण योजनान्तर्गत पंजीकृत 21509 निर्माण श्रमिकों के खातों में करीब दो करोड़,15 लाख,9000 रुपए जारी किए गए हैं। भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कार्य में संलग्र श्रमिकों को राष्ट्रीय आपदा राहत के तहत एक-एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सोमवार को 1586 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को राहत राशि जारी की गई। सहायक श्रमायुक्त के अनुसार अभी तक कुल 21509 निर्माण श्रमिकों, जिनके पंजीकरण अपडेट हैं। उन सभी के खातों में लगभग दो करोड़, 15 लाख रुपये  की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है।उन्होंने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपने पंजीकरण अपडेट कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें