जिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम के साथ मौजूद प्राचार्या एव सीएमएस डा.आर के पाण्डे
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेट नंबर तीन एवं चार गेट से अस्पताल की ओर आने वाले मार्ग पर इंटरलाकिंग कराने के निर्देश दिए।
डीएम मंगलवार को दोपहर जिला अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डॉ. आरके पांडेय को गेट नंबर तीन व चार की ओर से आने वाले कच्चे मार्गों को सुधारने के ही निर्देश दिए। मरीजों व तीमारदारों को कच्चे मार्ग से आने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आयुष्मान योजना के कार्ड काउंटर पर जानकारी की और वार्ड का निरीक्षण भी किया।
अस्पताल में बने एनआरसी वार्ड का जायजा लिया और वार्ड के अंदर की दीवार व काउंटर को हटाकर पूरे एक बडे हॉल के रूप में बदले के निर्देश जेई को दिए। सीएमएस से कहा कि वह वार्ड में बच्चों के लिए वॉकर व खिलौने उपलब्ध कराएं व बड़ी एलईडी टीवी को लगवाएं।
उन्होने डॉ. एलके गुप्ता से बच्चों के स्वास्थ्य के बेहतर होने की जानकारी ली। आयुष्मान भारत वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीज नेत्रपाल निवासी ग्राम सेमरी नारखी से बातचीत के साथ उपचार दिए जाने की जानकारी ली। डॉ. आलोक कुमार के साथ मैनेजर आदि मौजूद थे।