फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक की चयन सूची को प्रधान एवं सचिव के अनुमोदन के बाद ब्लॉकवार कमेटियां करेंगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के आवेदनों में लगाए अभिलेखों की जांच के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलवार कमेटियों का गठन किया है। इसमें एसडीएम के अलावा खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारी को शामिल किया गया है। जबकि ब्लॉकों के साथ-साथ डीपीआरओ कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने फिरोजाबाद ब्लॉक में एसडीएम सदर, बीडीओ सदर एवं खंड शिक्षाधिकारी, नारखी ब्लॉक में तहसीलदार सदर, बीडीओ नारखी व खंड शिक्षाधिकारी नारखी को शामिल किया है। टूंडला ब्लॉक में एसडीएम टूंडला, बीडीओ के साथ खंड शिक्षाधिकारी टूंडला शामिल किए हैं। शिकोहाबाद अरांव एवं जसराना में संबंधित तहसील के एसडीएम एवं खंड शिक्षाधिकारी तथा हाथवंत, मदनपुर, एका में संबंधित तहसील के तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
इसमें संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, खंड शिक्षाधिकारी शामिल होंगे। यह समिति आवेदनों की सूची का अनुमोदन ग्राम पंचायत से प्राप्त होने के बाद अभिलेखों की जांच पड़ताल करके चार से पांच सितंबर तक बैठक में अपनी रिपोर्ट को डीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। डीएम के निर्देश पर सीडीओ चर्चित गौड़ ने इन आवेदन फार्मों को जमा कराने को जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉकवार कर्मचारियों को नामित करते हुए जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में सरोज देवी, फिरोजाबाद ब्लॉक में कीर्ति, टूंडला में रजनी, नारखी में ब्रजेश कुमार, शिकोहाबाद में रोहित कुमार, मदनपुर में देवेंद्र यादव, अरांव में अनिकेत, जसराना ब्लॉक में हैदर, एका में सतेंद्र कुमार, हाथवंत में खालिदा बानो को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें