फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को डीएम ने सौंपी मतदाता सूची

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
Voter list
विज्ञापन
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को अपडेट पांचों विधानसभाओं की मतदाता सूची की हार्ड एवं साफ्ट कापी मुहैया कराई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चले मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान बढ़े वोटरों की मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। सूची का फाइनल प्रकाशन होने के बाद गुरुवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश प्रकाश ने जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष को अपडेट मतदाता सूची की प्रति भी मुहैया कराई। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी केसी यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें