फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम व तहसीलदार कर रहे शासनादेश की अवहेलना

Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। तहसीलों में धनगर समाज के जाति प्रमाणपत्र न बनाए जाने को लेकर बुधवार को धनगर महासभा के पदाधिकारियों ने आगरा कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कमिश्नर आगरा को ज्ञापन देकर प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की। धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारी आगरा कमिश्नरी पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासनादेश 24 जनवरी 2019 को कर दिया था। मगर उसके बाद भी जिलाधिकारी और तहसीलदार जानबूझकर शासनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर आगरा रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एडीशनल कमिश्नर राजेश यादव को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि धनगर समाज प्रमाणपत्र नहीं बनाए गए तो समाज धरना देने पर बाध्य होगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में लखपत सिंह धनगर, राहुल धनगर, पप्पू मस्ताना, महेंद्र धनगर, अजयपाल, यशपाल धनगर, कोमल सिंह, राकेश धनगर, रविंद्र धनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें