फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कैंटीन में मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास का स्टॉक, जुर्माना

Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अभियान के दौरान निगम की टीम ने एक देसी शराब की दुकान की कैंटीन में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास का स्टॉक मिला। दुकानदार पर 5000 का जुर्माना लगाया है।नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान करबला स्थित देसी शराब की दुकान में कैंटीन संचालक कवि के यहां पर प्लास्टिक गिलास का जखीरा मिला। कैंटीन संचालक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के अरविंद भारती, खाद्य निरीक्षक विपिन कुमार के अलावा प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

-
शराब की कैंटीन में धड़ल्ले से बिक रहे प्लास्टिक गिलास
स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से सटी निगम की कई दुकानों में कई कैंटीन संचालित हैं। इन कैंटीन में शाम ढलते ही मदिरा के शौकीनों का जमावाड़ा लग जाता है। इन कैंटीनों में सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास, दोना, पानी की थैली आदि का जखीरा भरा होता है। लेकिन दुकानों के अंदर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों एवं सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री करने वाले स्थानी पुलिस चौकी और निगम कर्मियों की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें