फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युद्ध पटाखों के विरूद्ध पापा-मम्मी, इस बार हम प्रदूषण मुक्त मनाएंगे दिवाली

विज्ञापन
आराध्या अमर उजाला की मुहिम पटाखे नहीं चलाएंगे - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पापा-मम्मी, इस बार पटाखे हम नहीं चलाएंगे क्योंकि प्रदूषण पहले से ही बढ़ा है। यदि हम पटाखे चलाएंगे तो और जहरीली गैस हो जाएगी... यह बात पर्यावरण के प्रति जागरूक बच्चे अपने अभिभावकों से कह रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अमर उजाला ने पटाखा रहित दीवाली के लिए एक युद्ध , पटाखों के विरुद्घ मुहिम शुरू की है। बच्चे भी पर्यावरण के लिए आगे आए हैं। इन्होंने संकल्प लिया है कि दीवाली पर पटाखे नहीं चलाएंगे।
सबसे कहेंगे कि प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं
पटाखे से हमारी सेहत को नुकसान होता है। अभी तो कोरोना भी चल रहा है। एक बीमारी से बच गए, मगर दूसरी बीमारी हम नहीं फैलाना चाहते हैं। स्कूल की मैडम ने बताया है कि पटाखे जहरीली गैस छोड़ती हैं। पटाखों से जलने का डर भी रहता है। इसलिए मैने पापा से कहा है कि इस बार दिवाली पर पटाखे नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन

आराध्या भारद्वाज, तिलक नगर
पटाखों से नुकसान के अलावा कोई फायदा नहीं है। मम्मी ने ही बताया कि पटाखों से पक्षियों को नुकसान पहुंचता है। आक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। हमने सोचा कि जो पैसों से पटाखे चलाते हैं, उन रुपयों को जरूरतमंदों के लिए खर्च करेंगे।
हर्ष, मथुरा नगर
- हमने दिवाली पर देखा है कि जब पटाखे चलते हैं, तब कुत्ते, बिल्ली, गाय सहम जाते हैं। हर बार जागरूक किया जाता है कि पटाखों से जहरीली गैस निकलती है जो हमें ही नुकसान पहुंचाती है। कुछ देर के मजे के लिए हम वातावरण को दूषित नहीं कर सकते हैं।
सूर्यांश शर्मा, सुहागनगर
- हम त्योहार खुशी से मनाएंगे। मगर पटाखे चलाकर प्रदूषण को प्रदूषित नहीं करना चाहते हैं। हमने अपने घर पर भी बोल दिया है कि पटाखे नहीं लाना। सांस के रोगी होते हैं, उनको पटाखों से तकलीफ होती है।
विज्ञापन

अभिराज सिंह, लोहिया नगर
इमेल आई
द्घद्बह्म्शद्भड्डड्ढड्डस्रड्ढह्वह्म्द्गड्डह्वञ्चड्डद्दह्म्.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व
मोबाइल नंबर- 8534855107
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें