फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव, देर रात चला बधाइयों का दौर

विज्ञापन
दीपावली पर बस स्टैंड के पास आतिशवाजी करते युवा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुख, समृद्धि और रोशनी का पर्व दिपावली रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में खुशियों के दीप जलाकर, लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। घरों के साथ व्यवसायिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी पूजन हुआ। मिठाई खिलाकर और उपहार देकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह होते ही बधाई दीपावली की बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया था। लोगों ने घर की सजावट करना शुरु कर दी। फूल-मालाओं से घर को आकर्षक रूप से सजाया गया। दोपहर बाद लोगों ने घरों में पूजन की तैयारी शुरु कर दीं थीं। हर कोई दिपावली के लिए घरों को सजाने के साथ, मिठाई, रेडीमेड कपड़े, विद्युत झालरों, पूजा का सामान खरीदने में लगा रहा। रविवार को दीपावली के त्योहार पर सुबह से शाम तक बाजार में खरीदारी हुई। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, गेंदा के फूल, मिट्टी दीपक, मिठाई, गिफ्ट आइटम के अलावा लोग रेडीमेड वस्त्रों की खरीदारी करते दिखे।
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में शाम चार बजे से पूजा-अर्चना हुई। कई स्थानों पर पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ लक्ष्मी पूजन और आरती की। प्रतिष्ठान स्वामियों ने गिफ्ट पैक, मिष्ठान वितरित किया। वहीं, घरों में मुर्हूत के हिसाब से रात्रि में लक्ष्मी-गणेश, सस्वती का पूजन किया। इसके बाद लोगों ने घरों में दीप जलाए। आतिशबाजी चलाकर लोगों ने आनंद लिया।
विज्ञापन

गेंदा के फूल की रही बिक्री
फिरोजाबाद। दीपावली के दिन गेंदा के फूलों की डिमांड रही। लोग पूजन के अलावा घरों को सजावट के लिए ले जा रहे थे। 15 से 20 रुपये मीटर के हिसाब से गेंदे के फूल की माला दी। शाम ढ़लते-ढ़लते गेंदा के फूलों के दाम आसमान को छूते रहे।
रंग-बिरंगी रोशनी में दिखा आसमान
फिरोजाबाद। रंग-बिरंगी रोशनी में आसमान दिखा। शाम होते ही आतिशबाजी चलाना लोगों ने शुरु कर दी। तेज धमाके साथ आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी करने वाले पटाखे भी चलाए। आतिशबाजी चलाने के साथ लोगों ने आनंद लिया।
आकर्षक रंगोली संजाई
फिरोजाबाद। घरों में युवतियों व महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। उसे दीपकों से सजाया। शुभ-दीपावली या हैप्पी दीपावली आदि संदेश भी रंगोली के माध्यम से दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें