टूंडला रेलवे स्टेशन से अगवा नाबालिग को सकुशल मां को सौंपते बाल कल्याण समिति पदाधिकारी। विभाग स
- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन से अगवा नाबालिग को सकुशल मां को सौंपते बाल कल्याण समिति पदाधिकारी। विभाग स्रोत
- सीडब्ल्यूसी ने बच्चे को कानूनी प्रक्रिया के बाद सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। टूंडला जंक्शन से 27 दिसंबर की सुबह अगवा किए मासूम दिव्यांशु को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सकुशल बरामद के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की न्यायपीठ के समक्ष पेश किया। सोमवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आशीष कुलश्रेष्ठ, फिरदौस अंजुम और हरगोविंद सिंह की मौजूदगी में बच्चे को उसकी मां पूजा और दादी रुक्मिणी (निवासी मानपुर, अलीगढ़) को सौंप दिया गया। समिति ने आदेश जारी करने से पूर्व परिजन की जरूरी काउंसिलिंग भी की। मासूम को वापस पाकर परिजन की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
बता दें कि टूंडला जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 से शनिवार सुबह सात बजे मूकबधिक पूजा, जो कि पति से विवाद के बाद प्रयागराज जाने के लिए मासूम बच्चे के साथ घर से निकल आई थी, उसके एक साल के मासूम बेटे दिव्यांशु को
अभिषेक निवासी अतरौली, अलीगढ़, दिल्ली में रहकर मेला लगाता है। इसने और इसकी पत्नी आसमां ने अगवा किया था और पूर्वा एक्सप्रेस में सवार होकर खुर्जा स्टेशन पहुंच गए थे। वहां अपने साथी अब्दुल मन्नार उर्फ शिवम निवासी बिहार (हाल निवासी दिल्ली) और अब्दुल की पत्नी सपना को बुला लिया था। चारों आरोपी बच्चे को दिल्ली में 50 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। हालांकि उससे पहले ही इनको पुलिस और आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को पुलिस रविवार को जेल भी भेज चुकी है।