जनपदीय क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ
आदर्श कृष्ण इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा समारोह का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने मां सरस्वती के पूजन के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली।
जनपदीय क्रीड़ा समारोह में जनपद के अनेक विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मार्च पास्ट में खिलाड़ी अपने-अपने विद्यालयों के ध्वज के साथ शामिल हुए। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास, सिरसागंज प्रथम, शीलेंद्र शिकोहाबाद द्वितीय और भानु टूंडला तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सोनाली सिरसागंज प्रथम, संगीता शिकोहाबाद द्वितीय और रेखा सिरसागंज तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साक्षी फीरोजाबाद प्रथम, सपना द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। इस अवसर पर डीआईओएस रवींद्र सिंह, कालेज प्रबंधक राकेश यादव, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, क्रीड़ा प्रभारी रामकेश यादव समेत अन्य कालेजों के प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव, डा. अजय कुमार, डा. कप्तान सिंह, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। संचालन डा. राघवेंद्र सिंह ने किया।