फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में जिले के प्रधानों ने लिया हिस्सा

Sat, 01 Aug 2026 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्म - फोटो : प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्मा। स्रोत ग्राम पंचायत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गुजरात में घर आई नन्ही परी फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राकृतिक खेती एवं एआई टेक्नोलॉजी से सशक्त पंचायत-समृद्ध भारत विषय पर प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री ऋषिकेशभाई पटेल रहे, जिसमें ग्रामीण विकास, महिला नेतृत्व, प्राकृतिक खेती और एआई के उपयोग से पंचायतों को पारदर्शी बनाने पर विचार रखे गए। कार्यशाला में फिरोजाबाद जनपद से ग्राम पंचायत कंथरी के प्रधान एवं फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य इंजी. प्रदीप कुमार, बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत की प्रधान निहारिका वर्मा तथा मुरादाबाद में तैनात जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने प्रतिभाग कर जनपद का प्रतिनिधित्व किया और प्राकृतिक खेती व भूमि-जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. एभा पटेल ने अतिथियों, सरपंचों, प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें