फिरोजाबाद : चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव एवं जनपद फिरोजाबाद के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनआधार क?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला स्थापना दिवस के मौके पर विकास भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचरियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से जनपद का 32 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ ने संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। सीडीओ ने चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मचारियों इंद्रपाल सिंह, महेश चंद्र, रागिनी देवी आदि को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का प्रयास सराहनीय है। संचालन नागेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान पीडी राजेश कुमार कुरील, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञाशंकर के अलावा पिछड़ा वर्ग अधिकारी अनुपम रॉय, मुलायम सिंह, मुस्सदक हुसैन, जगवीर सिंह, नरेद्र शर्मा तिलक सिंह, गजेद्र सिंह, तिलक सिंह, सुरेशचंद्र आदि मौजूद रहे।