फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मोहम्मदगंज में कैंटीन पर बैठने को लेकर विवाद, पथराव

Thu, 28 Mar 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहम्मदगंज स्थित दुकान पर मंगलवार रात बैठने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। एक युवक की बेल्ट से पिटाई करने की कोशिश की। बेल्ट युवक को न लग कर दुकान रखे काउंटर के शीशे में लगी। इससे शीशा टूट गया। आरोपियों ने देर रात मोहम्मदगंज में जैन मंदिर की तरफ पथराव किया। दुकानदार ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मोहम्मदगंज निवासी दाउद ने दक्षिण पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार रात वह मोहल्ले में स्थित अपनी कोल्ड ड्रिंक आदि की दुकान पर बैठे थे। चार-पांच लोग दुकान पर आए। उसी समय मोहम्मदगंज निवासी युवक उनकी दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने आया था। इन युवकों के बीच बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत करा दिया था। कुछ समय बाद चारों युवक कुछ अन्य लड़कों के साथ उनकी दुकान पर आए और मोहम्मदगंज निवासी युवक को बेल्ट मारने की कोशिश की। बेल्ट युवक को न लग कर उनकी दुकान के शीशे में लगी, इससे शीशा टूट गया।
इसके बाद वे चारों गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में कुछ युवकों ने मोहम्मदगंज में जैन मंदिर की तरफ पत्थरबाजी की। पुलिस के हाथ लगे वीडियो में कुछ लोग सुनसान गली में पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कैंटीन पर हुए विवाद के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें