फिरोजाबाद। गढ़ी तिवारी में मेला के साथ कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की आखिरी कुश्ती ईधौन के लवकुश एवं शमशाबाद के श्याम सुंदर फौजी के मध्य हुई। काफी देर तक चली कुश्ती ईधौन के लवकुश ने जीत ली। मेला कमेटी ने लवकुश को इनाम राशि प्रदान की।गढ़ी तिवारी में आयोजित मेला एवं कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारी संस्कृति के परिचायक है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना की। शिकोहाबाद के विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा ने कहा कि गढ़ी तिवारी में लगने वाला मेला काफी प्राचीन है। इस परंपरा को युवा टीम कायम रखे हुए है यह खुशी की बात है। कुश्ती दंगल का शुभारंभ थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर पारुल मिश्रा ने किया।
दंगल में सागर जंबू एवं राहुल दिल्ली के मध्य हुई कुश्ती सागर ने जीत ली। बंटी शमशबाद एवं मोंटी दिल्ली के मध्य कुश्ती का हाथ चौकी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने मिलवाया। यह कुश्ती काफी रोचक रही। इसमें बंटी ने कुश्ती को जीता। हरियाणा के आशीष एवं गोरखपुर के राजन के मध्य कुश्ती को आशीष ने जीत लिया। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम वीर सिंह, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, रामदास वर्मा, रघुवीर सिंह,सतीशचंद्र ने अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान चोब सिंह,नाथूराम, परशुराम,राकेश, रतीराम,केशवदेव, प्रेमचंद्र, जालिम सिंह, किशनलाल, रामसेवक आदि शामिल थे।