फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एग्रीमेंट का विवाद, दबंगों ने व्यापारी को पीटा

Sat, 05 Oct 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में दुकान के एग्रीमेंट के विवाद में दबंगाें ने एक व्यापारी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। व्यापारी के हाथ की हड्डी भी टूट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना उत्तर क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी अमित गुप्ता का रसूलपुर के शेख लतीफ में चूड़ी का गोदाम था। करीब एक साल पहले ढोलपुरा निवासी अंकित यादव और लोकेश यादव ने गोदाम में 15 लाख रुपये लगाए थे। जिसका एग्रीमेंट भी खत्म हो चुका है। दोनों ने स्टॉक का माल गायब कर दिया। साथ ही मार्केट से सारा रुपया भी उठा लिया। आरोप है कि स्टॉक की बिक्री की दस्तावेज इन्हीं के पास हैं। दोनों ने स्टॉक पर ताला डाल दिया था। शुक्रवार को अमित गुप्ता ने किसी तरह ताला खोल दिए।
विज्ञापन

आरोप है तभी अंकित और लोकेश दो अज्ञात युवकों के साथ मौके पर पहुंच गए और एग्रीमेंट खत्म होने के बाद 15 लाख रुपये का ब्याज 12 लाख रुपये मांगने लगे। न देने पर दबंगों ने हाथापाई करते हुए व्यापारी को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इससे व्यापारी के हाथ की हड्डी टूटने के साथ अन्य गंभीर चोट भी आई हैं। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें