फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नसबंदी का भुगतान नहीं होने पर डॉक्टर और ब्लॉक प्रबंधक में विवाद

Sun, 22 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर 68 नसबंदी के भुगतान को लेकर महिला चिकित्सक और ब्लॉक लेखा प्रबंधक के बीच तीखी झड़प हो गई। डॉ. अनीता सिंह पर आरोप है कि उन्होंने भुगतान न होने से नाराज होकर ब्लॉक लेखा प्रबंधक विनोद कुमार से कार की चाबी और लगभग 22 हजार रुपए छीन लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद विनोद कुमार ने थाना टूंडला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. अनीता सिंह का कहना है कि वर्ष 2024 में की गई नसबंदी के 13,600 रुपये का भुगतान लंबे समय से रुका है, जिसे लेकर उन्होंने केवल कार की चाबी ली थी और बाद में वापस कर दी। उन्होंने रुपये छीनने के आरोप को पूरी तरह झूठा बताया है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रजनीकांत ने बताया कि मामले से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अवगत करा दिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें