फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्राहक एवं दुकानदार में हुआ विवाद, तीन लोग घायल

Tue, 06 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जसराना के फरिहा रोड़ पर एक दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक तरफ से दो एवं एक तरफ से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही घायलों का डाक्टरी परीक्षण करा पांच के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव चिडरई निवासी लल्लू सिंह बड़े हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान करते हैं। सोमवार की शाम नगला सामंती निवासी सुरेश आया और सीमेंट को खराब बता नुकसान की भरपाई करने को कहा। इसी बात पर दुकानदार के पुत्र देवेंद्र ने पिटाई लगा दी। जानकारी मिली तो सुरेश के पुत्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद देवेंद्र, भुवनेश एवं हरवेश घायल हो गए। थाना प्रभारी ने कहा घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें