फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाई

Sun, 22 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की कांशीराम कालोनी निवासी सत्यप्रकाश ने बीमारी से परेशान आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश दिव्यांग होने के साथ ही टीबी से ग्रसित था। ऐसे में उसने शादी भी नहीं की थी। वह अपने छोटे भाई राम सिंह के साथ रहता था। राम सिंह शिकोहाबाद स्थित सब्जी मंडी में नौकरी करता है। शनिवार सुबह राम सिंह के काम पर जाने के बाद सत्यप्रकाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात राम सिंह को घर पहुंचने पर जानकारी हो सकी। आसपास के लोगों के साथ राम सिंह ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा और परिवारीजनों को सूचना दी।  वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर आई। राम सिंह का कहना था कि उसके भाई सत्यप्रकाश ने बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें