फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा सुलभ

विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण को कतार में खडे निजी वाहन चालक एवं मौजूद अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब एक निश्चित मानक के तहत दिव्यांगजनों को भी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे। इसके लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर फीस जमा कराने व आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर सड़क सुरक्षा माह के तहत एक जागरूकता सेमिनार और वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यातायात निरीक्षक परिवहन विभाग हरिओम ने संगोष्ठी में जानकारी दी कि अब दिव्यांगजन भी एक तय मानक के अनुसार वाहन परिचालन के जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव के चलते सड़क दुर्घटना की स्थिति में दिव्यांग वाहन चालकों के हित में होने वाली कार्रवाई में बाधा उत्पन्न होती है लेकिन अब दिव्यांगजन अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इस दौरान विभाग के सारथी सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद वाहन चालकों का स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। सीओ यातायात हीरालाल कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें