फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य केंद्र पर मिली गंदगी, दवा रजिस्टर नहीं मिला अपडेट

Sun, 07 Apr 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डॉ. चंद्रशेखर ने स्वास्थ्य केंद्र टूंडला का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भौतिक तथा वित्तीय समीक्षा की गई। अपर निदेशक ने आशाओं का शत-प्रतिशत भुगतान करने, जेएसवाई, पीएमएमवीवाई एवं अन्य समस्त कार्यक्रमों के सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान करने के लिए निर्देशित किया। हीटवेव से बचाव के उपायों के बारे में 24 घंटे तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इसको दृष्टिगत स्वीपर का अप्रैल का वेतन रोकने के निर्देश दिए। औषधि भंडार कक्ष का निरीक्षण किया गया। दवाओं का भौतिक सत्यापन करने पर अनियमितता पाई गई। स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं था। इसके संबंध में चीफ फार्मासिस्ट हर्ष कुमार से जवाब मांगा गया। चीफ फार्मासिस्ट का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें