फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी, पेयजल समस्या पर फूटा आक्रोश

Tue, 30 Aug 2016 12:00 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गंदगी, पेयजल समस्या पर फूटा आक्रोश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- हिमायूंपुर, देवनगर, कश्मीरी गेट, ठारपूठा की जनता ने निगम में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- समस्या के निदान को झूठे आश्वासन दे रहे अफसर, जनता में बढ़ रहा आक्रोश
शहर में पेयजल, गंदगी, गलियों में जलभराव, कच्ची सड़कों की समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग पहुंचकर हंगामा और नारेबाजी की।
निगम की लापरवाही से शहर के लोगों को खासी परेशानी हो रही है। शहर में जगह-जगह नलकूप खराब हैं। जनता बूंद-बूंद पानी को भटक रही है। सोमवार को देवनगर गली नं. एक के महिला-पुरुषों ने पेयजल समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चार दिन तक एक बूंद पानी नहीं आया। इस दौरान दिलीप, कुलदीप, बॉबी, संजू, कमलेश, राहुल, ममता, गिरजा देवी, मीना, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
वहीं हिमायंपुर स्थित ठेका वाली गली की महिलाएं पेयजल समस्या को लेकर काफी देर तक निगम में भटकती रहीं। महिलाओं ने कहा कि हम लोग काफी दिनों से परेशान हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। इस दौरान कमला देवी, मायादेवी, शकुंतला, अनीता, ईश्वरी देवी, लीलावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इधर, कश्मीरी गेट गली नं. 17 की महिलाएं पेयजल व कच्ची सड़कों की समस्या लेकर नगर निगम पहुंची। समस्या के निदान को महिलाएं इधर-उधर कार्यालयों में भटकती रहीं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की गलियां वर्षों बाद भी कच्ची हैं। कई बार शिकायत के बाद भी निगम द्वारा सड़क निर्माण नहीं कराया गया। क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। प्राइवेट सबमर्सिबलों से पानी खरीदना पड़ रहा है। इस मौके पर इमराना, फरजाना, परवनी, मेहर, शकीना, सलमा आदि मौजूद थीं।
ठारपूठा की बाशिंदों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में गलियों का निर्माण कराने को कहा। लोगों ने कहा कि कच्ची गलियों में जलभराव होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में कच्ची गलियों का जल्द निर्माण कराया जाए। मौके पर नेतराम, राजकिशोर, लज्जाराम, भीकम सिंह, रामबाबू, रामसेवक मौजूद थे।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में खराब पड़े हैं नलकूप
लेबर कालोनी स्थित दीनदयाल पार्क, नगला पचिया, छारबाग, सती आश्रम, महावीर वाटिका के पीछे, रज्जोदेवी की ठार, सुहाग नगर तलैया, हिमायंपुर टावर वाली गली, ठारपूठा।

हिमायूंपुर क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या है। जलकल विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कमला देवी

नलकूप खराब होने के कारण कई दिनों से पानी की समस्या है। जलकल विभाग में शिकायत करने के बाद आज लेबर ठीक करने आई है।
योगेश

घर के निकट नलकूप होने के बावजूद कभी-कभी पानी आता है। नलकूप से आगरा गेट टंकी को आपूर्ति दी जाती है। क्षेत्र की जनता प्यासी है।
योेगेंद्र

क्षेत्र में मोटर अधिक होने के कारण आगे के लोग पानी खींच लेते हैं। हिमायूंपुर महावीर वाटिका के पीछे लंबे समय से पानी की समस्या है।
बंटू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें