फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप ने लूटा था गोरखपुर का व्यापारी

Sun, 06 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
दिलीप ने लूटा था गोरखपुर का व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब एक माह पूर्व मैनपुरी जिला जेल से जमानत पर छूटकर आए कुख्यात अपराधी दिलीप यादव उर्फ बबलू ने गोरखपुर के चूड़ी व्यापारी को गोली मारकर पांच हजार रुपये लूटे थे। इसका खुलासा दक्षिण पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद किया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

कोतवाल दक्षिण कृष्णपाल सिंह ने बताया कि दिलीप यादव उर्फ बबलू निवासी छोटी छपैटी थाना दक्षिण शातिर अपराधी है। वह एक माह पूर्व जेल से छूटकर आया था। उसने 29 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े चार बजे हुंडावाला बाग जैन मंदिर वाली गली के मोड़ पर गोरखपुर के चूड़ी व्यापारी सुरेश वर्मा पुत्र लालबाबू वर्मा निवासी गोरखपुर धाम मंदिर को गोली मारकर पांच हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के दौरान पीड़ित की बेटी खुशी वर्मा भी उसके साथ थी। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ भाग गया। मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया। रविवार शाम पैमेश्वर गेट स्थित पुराने नलकूप के समीप दिलीप यादव उर्फ बबलू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने लूट की घटना का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

दिलीप यादव पर दर्ज है 38 मुकदमे
पुलिस की मानें तो दिलीप यादव उर्फ बबलू पर जनपद के विभिन्न थानों में करीब 38 मुकदमे दर्ज है। इसमें हत्या और जानलेवा हमले के आठ, अपहरण के छह, लूट के चार, गैंगेस्टर के दस, 25 आर्म्स एक्ट के पांच, कुकर्म का एक, जान से मारने की धमकी का और तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें