फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी एकादश ने जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 30 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीफाई आंतरिक ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के ओम ग्लास स्टेडियम में शनिवार को किया गया। पहला मुकाबला रोहित एकादश एवं तेंदुलकर एकादश के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें तेंदुलकर एकादश ने पहले खेलते हुए 64 रन बनाए। तेंदुलकर एकादश की ओर से बल्लेबाज अमोल और आदित्य ने क्रमश: 18 व 20 रनों का योगदान दिया। रोहित एकादश के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही गिरा सके।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित एकादश की टीम ने मात्र 27 रनों के योग पर सभी विकेट खो दिए। तेंदुलकर एकादश  के गेंदबाज अमोल यादव ने तीन, आदित्य प्रताप ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द  मैच अमोल यादव को प्रदान किया गया। इसी क्रम में दूसरा मैच धोनी एकादश और विराट एकादश के बीच खेला  गया। विराट एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। बल्लेबाज जतिन, फरदीन ने क्रमश: 13 और 12 रन बनाए। धोनी एकादश के गेंदबाज कोहिनूर और विदित ने दो और एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी धोनी एकादश ने आसानी से मैच जीत लिया। बल्लेबाज कोहिनूर ने 36 रन बनाए। धोनी एकादश एवं तेंदुलकर  एकादश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें धोनी एकादश ने पहले खेलकर 70  रन बनाए। इसमें बल्लेबाज राष्ट्रदीप ने 35 रनों की पारी खेली। फाइनल मुकाबला धोनी एकादश ने जीता। इस दौरान ललितेश जैन, मयंक भटनागर, संतोष अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें