फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धर्मरक्षा संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला कोतवाली पर एसडीएम अंकित वर्मा को ज्ञापन देते धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा​धिकारीसंवाद - फोटो : टूंडला कोतवाली पर एसडीएम अंकित वर्मा को ज्ञापन देते धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा​धिकारी संवाद
विज्ञापन
टूंडला। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे निरंतर हमलों और अत्याचारों के विरोध में रविवार को धर्म रक्षा संघर्ष समिति के बैनर तले विशाल हिंदू आक्रोश यात्रा निकाली गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने दीपा का चौराहा से यात्रा शुरू करते हुए मुख्य बाजार, रामलीला मैदान, स्वामी विवेकानंद चौक, भारत माता चौक होते हुए पुन: उसी मार्ग से कोतवाली परिसर पर समाप्त की। बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया। समिति पदाधिकारियों ने एसडीएम अंकित वर्मा को सौंपे ज्ञापन में प्रधानमंत्री से मांग की है कि बांग्लादेश में असुरक्षित महसूस कर रहे हिंदू समाज को तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। यादवेंद्र जादौन, महेंद्र सिंह बघेल, योगेश कुमार, प्रिंस जादौन, राजीव मल्होत्रा, सुमित परिहार, अतुल परिहार, संजय चौहान, प्रतिमा, ओमवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें