फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एससी प्रमाण पत्रों के लिए धनगर महासभा ने एडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 30 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते - फोटो : जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते
विज्ञापन
टूंडला। धनगर महासभा ने तहसीलों में धनगर जाति प्रमाण जारी कराए जाने के लिए एडीएम को ज्ञापन दिया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन का एलान करते हुए कहा है मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर तहसीलों में धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी कराए जाने की मांग करेगी।
विज्ञापन




महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारी सोमवार सुबह 11 बजे दबरई स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि महासभा पदाधिकारियों ने शासनादेश के आदेश पर तहसीलों में धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी कराए जाने की डीएम रमेश रंजन से मांग की। इसके साथ ही पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर की डीएम से फोन पर बात कराई। इसके बाद उन्होंने एडीएम विशुराजा के पास भेज दिया।
एडीएम ने जिले में धनगर जाति न होने की बात कहते हुए प्रमाण पत्र न बनाए जाने की बात कही। महासभा का आरोप है कि फिरोजाबाद जिले में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी व विधायक धनगर जाति प्रमाण पत्र से हैं, फिर इनके प्रमाण पत्र कैसे बन गए। उन्होंने ऐलान किया है कि महासभा आंदोलन करेगी तथा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पत्र भेजकर प्रमाणपत्र बनवाए जाने की मांग करेगी। इस दौरान विक्रम सिंह धनगर, लखपत सिंह धनगर, भोला सिंह धनगर, जयदयाल धनगर, दिवारी लाल धनगर, अरविंद धनगर, दुष्यंत धनगर, मोहर सिंह धनगर, चौकलाल धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें