फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 32 अर्घ्य

Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
नसियाजी ंमदिर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला चुंगी स्थित रत्नत्रय नसियाजी मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन मुनि अमित सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में किया जा रहा है। रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंत्राेच्चारण कर श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष 32 अर्घ्य चढ़ाए। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

सिद्धचक्र महामंडल विधान में विधानाचार्य आचार्य प्रदीप और सुब्रत जैन ने मंत्रोच्चारण किया। आचार्य सुलभ सागर एवं मुनिश्री अमित सागर के सानिध्य में विराजमान किया। विधान के साथ-साथ भक्तजन संगीतमय भजनों पर भी नृत्य करते रहे। मुनि अमित सागर महाराज ने कहा है कि यदि पूजा पाठ देव शास्त्र गुरु में सच्ची श्रद्धा रखते हुए किया जाए तो चमत्कार आज भी होते हैं। उन्होंने कहा कि हम खानपान में शुद्धता को भूल चुके हैं और अपनी क्रियाओं की शुद्धता को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपने चरित्र को शुद्ध रखने की आवश्यकता है। हमें अपने अहंकार के सामने कुछ भी सही और गलत दिखाई नहीं देता है। साथ में सिद्ध चक्र विधान की महत्ता को भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें