फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां शारदे के भव्य स्वरूप को देखने उमड़े भक्त

Sat, 24 Jan 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के रेलवे मनोरंजन केंद्र पर मां सरस्वती पूजा महोत्सव में आरती करते अति​थि व अन्य लोगसंवाद - फोटो : टूंडला के रेलवे मनोरंजन केंद्र पर मां सरस्वती पूजा महोत्सव में आरती करते अति​थि व अन्य लोग संवाद
विज्ञापन
टूंडला। नगर के रेलवे कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन भारी संख्या में भक्तों ने मां सरस्वती के नयनाभिराम दर्शन और पूजा-अर्चना की। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में मनोरंजन केंद्र, यज्ञशाला के पीछे गांधी पार्क में मां सरस्वती के भव्य पांडाल सजाए गए हैं। वसंतोत्सव के दूसरे दिन सुबह मां की भव्य आरती की गई। महिलाओं ने मां सरस्वती पर सिंदूर चढ़ाया और उनकी मांग से सिंदूर लेकर अपनी मांग में सजाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की।
शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की। सांझ ढले यादव महासभा के प्रदेश महासचिव विनोद यादव ने महाआरती की। आयोजकों में कमेटी अध्यक्ष विवेक शर्मा, लल्लू यादव, मोहित दीक्षित, पुष्पेंद्र यादव, राहुल पाल, बबन उर्फ भगतजी, रामनरेश यादव, मनोज यादव, सूरज यादव, सुदीप गांगुली, सीपू ठाकुर आदि उपस्थित रहे। वहीं, यज्ञशाला के समीप स्थित सरस्वती पूजा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह हवन यज्ञ व आरती के उपरांत यहां देरसायं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें