फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जो राम लाए हैं हम उनको लाएंगे पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 07 Feb 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल शुक्रवार को फिरोजाबाद महोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरूआत हारा हूं बाबा मुझे तेरा सहारा है... से की। इसके बाद उन्होंने मंदिर अब बनने लगा हैए भगवा रंग चढ़ने लगा है... जैसे भक्ति गीतों से कांच नगरी के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने देर रात श्याम की भक्ति का तड़का लगाया। मौका था पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महोत्सव में आयोजित भजन संध्या का।
विज्ञापन

पीडी जैन कॉलेज के मैदान में महोत्सव के सातवें दिन प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने आते ही अपने चिरपरिचित अंदाज में बेहतरीन भजनों की शुरुआत की। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का श्रीगणेश हुआ। चंडीगढ़ के प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने जैसे ही मंच पर प्रवेश किया तो श्याम बाबा की जय जयकार होने लगी। कन्हैया मित्तल ने हजारों की भीड़ के बीच हारा हूं, बाबा मुझे तेरा सहारा है, मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है, जैसे भजनों की शानदार प्रस्तुतियों के अलावा हिंदुत्व का परचम लहराया। उनका सुप्रसिद्ध भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... सुनते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोग झूमने लगे। उन्होंने शिव शंकर और खाटू श्याम से संबंधित कई भजन सुनाए। आधी रात तक कार्यक्रम चलता रहा और लोग अपनी-अपनी जगहों पर मंत्रमुग्ध अवस्था में जमे रहे। तमाम लोगों ने तो खड़े होकर ही कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें