शिकोहाबाद। विकास प्राधिकरण के मानकों के विपरीत विकसित की जा रही 20 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल की अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण किया। उदयवीर मास्टर व अन्य द्वारा नई बस्ती बोडिया, पानी की टंकी आरएस अस्पताल, मैनपुरी रोड स्थित क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग और विकास कार्य किए जा रहे थे। शिकायत और जांच के बाद एफएसडीए ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए। संवाद