फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवनगर में भड़की जनता ने जताया विरोध, एक्सईएन, जेई की निगरानी में कार्य

Tue, 22 Dec 2015 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवनगर में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पर क्षेत्रीय जनता भड़क गई। लोगों ने विरोध करते हुए सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने अपने सामने गिट्टी उखड़वाकर सड़क का निर्माण कराया। इसके बाद जनता का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

 नगर निगम द्वारा गुरुद्वारे के निकट से करबला तिराहे तक सड़क निर्माण के लिए विशाल कंस्ट्रक्शन को करीब 30 लाख का ठेका दिया गया है। लाखों का टेंडर लेने के बाद भी ठेकेदार ने सड़क निर्माण के नाम पर लीपापोती कर दी। मंगलवार सुबह सड़क देखने पर लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट ने सड़क का  निरीक्षण करने के बाद ठेकेदार का पूरी सड़क उखाड़कर नए सिरे से निर्माण करने के आदेश दिए और 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। इस पर ठेकेदार ने पुन: सड़क  निर्माण के नाम पर हाथ खड़े कर दिए। करीब एक सप्ताह से सड़क ऊबड़-खाबड़ हाल में पड़ी रही। जिला प्रशासन का दबाव पड़ने पर ठेकेदार ने  मंगलवार सुबह सड़क निर्माण के नाम पुन: खानापूर्ति करने का प्रयास किया लेकिन जनता ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के कारण काम बंद हो गया। सूचना पर पहुंचे निर्माण विभाग के एक्सईएन राजकुमार, जेई सोमेश कुमार ने पूरी सड़क की फावड़े से गिट्टी उखड़वाई। पूरी सड़क की सफाई कराकर अपनी निगरानी में  सड़क निर्माण कराया। इसके बाद जनता का आक्रोश शांत हुआ। दोपहर में नगर  आयुक्त रामऔतार रमन व अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने सड़क का निरीक्षण  किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें