फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण शुरू

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2024 में आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बोर्ड ने सभी काॅलेजों का जियो लोकेशन मांगा था, ताकि परीक्षा के लिए स्कूल का केंद्र आठ किलोमीटर के दायरे में बनाया जा सके। काॅलेजों ने जियो लोकेशन तैयार कर बोर्ड को भेज दिया है।
विज्ञापन



जिले में माध्यमिक के कुल 530 विद्यालय हैं। जिनके छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 59 वित्तपोषित विद्यालय, 23 राजकीय और शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए बोर्ड कार्यालय ने काॅलेजों का जियो लोकेशन भेजने का निर्देश दिया था। सभी काॅलेजों ने जियो लोकेशन बोर्ड को भेज दिया है। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी या मार्च में संभावित हैं। परीक्षा की तैयारी अब शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी काॅलेजों को निर्देश दिया है कि केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, छात्रों को बैठने के लिए सीट, स्कूल में बाउंड्रीवाल, स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता आदि का डिटेल जियो लोकेशन में दिखाएं।

स्कूलों की ओर से दी जा रही सूचनाओं का भौतिक सत्यापन और संसाधनों की जांच कराई जाएगी। ऐसे विद्यालय जो मानक पूरा करते हैं उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। काॅलेजों ने केंद्र बनने के लिए जो जानकारी उपलब्ध कराया है, बोर्ड से उसकी जांच कराई जाएगी। डीआईओएस निशा अस्थाना ने बताया कि काॅलेजों का जियो लोकेशन बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया था कि केंद्र बनाने के लिए जो संसाधन जरूरी है, उसकी सही जानकारी जियो लोकेशन में अंकित कराएं। ताकि केंद्र निर्धारण में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें