फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मध्याह्न भोजन में स्वयं सहायता समूह के मसालों की बिखरेगी खुशबू

Mon, 04 Sep 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मसाला खुशबू बिखेरता नजर आएगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और स्कूलों को शुद्ध मसाले की आपूर्ति हो सकेगी। सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देशन में डीडीओ महेंद्र प्रताप यादव ने महिलाओं से मसाला तैयार कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह को एकत्रित कर सुहागनगरी महिला प्रेरणा कृषक उत्पादक कंपनी अभी तक आर्कचिप्स बनाने का काम कर रही थी। इस समूह से जुड़ी करीब 650 महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी के लिए इनसे मसाला तैयार कराने की तैयारी की है। इन मसालों की बिक्री बाजार में भी होगी। परिषदीय स्कूलों में तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन में भी इसका प्रयोग किया जाएगा। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडेय से बात की है। परिषदीय स्कूलों में समूह द्वारा तैयार मसालों के प्रयोग होने से मसाला गुणवत्तायुक्त होगा। इसके साथ समूह की आय में वृद्धि होगी।





- आर्क चिप्स के साथ अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए मसाला तैयार कराने की योजना है। इस मसाले को परिषदीय स्कूलों के मध्याह्न भोजन में प्रयोग किए जाने से जहां स्कूलों को शुद्ध मसाला मिलेगा वहीं महिलाओं की आय बढ़ेगी। इस संबंध में बीएसए से बात की गई है। - महेंद्र प्रताप यादव, डीडीओ एवं उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें