फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात से भागे गुड्डू को पीछा कर दबोचा

Mon, 28 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लेबर कालोनी में रविवार रात को हुए गोलीकांड के आरोप में गिरफ्तार किया गया गुड्डू थाना लाइनपार की हवालात से भाग निकला। इससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पीछा किया तो वह आगे जाकर नाले में गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षेत्र में सोमवार को तनाव भरी शांति रही। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को लेबर कालोनी में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान गुलाल पड़ने पर एक समुदाय के युवकों द्वारा दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए शाम को क्षेत्र के गोलू के यहां पंचायत बुलाई गई थी। वहां शालू उर्फ अनवार अपने साथियों के संग पहुंच गया और गोलू के चाचा रमेश पांडेय को गोली मार दी। इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और अनवार के घर के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया। दोनों समुदायों में जमकर पथराव हुआ। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा। इस बीच अनवार लाइनपार थाने में जाकर छिप गया। जबकि पुलिस ने उसके साथी गुड्डू को देर रात दबोच लिया। सोमवार सुबह हवालात में बंद गुड्डू किसी तरह से भाग निकला। इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। उसका पीछा किया तो वह आगे चलकर एक नाले में गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालत खराब होने पर उसे कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं क्षेत्र में दूसरे दिर सोमवार को शांति रही। बाजार भी खुला। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शालू उफ्र अनवार पुत्र सलीम, गुड्डू पुत्र नाजिद और जस्सी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जस्सी अभी फरार है।

होगी एनएसए की कार्रवाई
लाइनपार प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह पवार ने बताया कि शालू, गुड्डू और जस्सी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। शालू और गुड्डू को जेल भेजा दिया है। जिस पिस्टल से रमेश को गोली मारी गई थी, वह गुड्डू के घर से बरामद कर ली गई है। जस्सी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। गोलीकांड में घायल हुए रमेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें