फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशे में थे विभागीय अधिकारी, उच्चाधिकारी ने कराया परीक्षण

Sun, 10 Dec 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास भवन में शुक्रवार को एक विभागीय अधिकारी ने दोपहर में ही मदिरापान कर लिया। जिले के एक उच्चाधिकारी को शक हुआ तो उन्हें दफ्तर में तलब कर उनका परीक्षण कराया। जिले के एक उच्चाधिकारी ने कुछ जानकारी के लिए विकास भवन में ही स्थित एक दफ्तर के अधिकारी को फोन किया। अधिकारी की आवाज से कुछ संदेह होने पर उन्होंने उन्हें दफ्तर आने के लिए कहा। विभागीय अधिकारी दोपहर बाद विकास भवन पहुंचे। बताया जाता है कि उनके मुंह से भी महक आ रही थी। उच्चाधिकारी ने परीक्षण कराने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में पुलिस महकमे से मशीन मंगवाई गई। इससे अधिकारी का परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें