फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सिंचाई संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक रामनरेश यादव की अध्यक्षता में हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पांच सूत्री मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सिंचाई संघ के मंडल मंत्री प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री के साथ ही अपर मुख्य सचिव, मुख्य अभियंता के साथ ही डीएम के माध्यम से पत्र भेजा है। इसमें पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, नलकूप चालक, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक की नियमावली में संसोधन किए जाने के मांग शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिसंबर को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं निकला तो फिर 11 दिसंबर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान महीपाल सिंह, नीरज शर्मा, भंवर सिंह, कमल किशोर, रिषी वशिष्ठ, नीतू गौतम, राजेश कुमार, सुधा मिश्रा मौजूद थे।