फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 15 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्मृति दिवस पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। हादसों में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा हादसों में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए 15 और 16 नवंबर को विश्व स्मृति दिवस मनाया जाता है। रविवार शाम करीब छह बजे एआरटीओ राम सिंह यादव और टीएसआई मनोज यादव के नेतृत्व में सुभाष तिराहा पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। परिवहन विभाग कार्यालय में तैनात कर्मचारी और बाबुओं के साथ यातायात पुलिस के जवान और वाहन चालक भी मौजूद थे। कैंडल मार्च के साथ जवानों और वाहन चालकों ने दो मिनट का मौन रखकर हादसों में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। एआरटीओ राम सिंह यादव ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ ही ओवर लोडिंग बंद कर देंगे तो हादसों के ग्राफ में कमी आएगी। हादसों को रोकने के लिए समय-समय परिवहन विभाग, यातायात पुलिस के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें