फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल से जरूरी सेवाओं वाले विभागों में सुचारू होंगे कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन ने आगामी 20 अप्रैल से जिला स्तर पर पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस के अतिरिक्त आपदा प्रबंधन एवं आकस्मिक सेवाओं से जुड़े कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव प्रदेश शासन राजेद्र कुमार तिवारी द्वारा निर्देशों के अनुसार कारागार व निकायों में यथावत कार्य होंगे। वहीं वन विभाग के कार्मिक वन जीव प्राणि उद्यान का प्रबंधन सुचारू रखेंगे। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा शुक्रवार को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव द्वारा जारी निर्देशों के तहत आगामी 20 अप्रैल से पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, अग्रिशमन, आकस्मिक सेवाओं से जुड़े विभागों में कामकाज शुरू होगा। वहीं कारागार एवं निकाय प्रशासन बिना किसी प्रतिबंध के कार्य करेंगे। वहीं सभी विभागों के ए व बी श्रेणी के अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आवश्यकतानुसार विभागों में रोस्टर प्रणाली के अनुसार 33 प्रतिशत कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं वन विभाग द्वारा संचालित पौधशाला एवं प्राणि उद्यान का संचालन यथावत रहेगा। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत कोरोना संक्रमण के कारण घोषित हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्थित सरकारी कार्यालयों को खोलने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें