फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग व उड़द को नुकसान पहुंचा रहे खरपतवार कृषि विज्ञान केंद्र ने सुझाए बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उड़द व मूंग की फसल पर खरपतवारों एवं कीट जनित रोगों का प्रकोप हो सकता है। किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जरूरी सुझाव जारी किए गए हैं। निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तेजप्रकाश के अनुसार जायद की फसल में शुमार उड़द व मूंग की फसल पर खरपतवार तथा कई किस्म के कीट हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान से बचने के लिए किसान भाई बुबाई के तीन चार सप्ताह बाद फसल की निराई व गुडाई करें। इमेजा थाइपर नामक रसायन अथवा परसूट नामक रसायन का छिड़काव करें। कीटों की रोकथाम के लिए क्लोरोपाइरीफाम नामक रसायन को पानी में मिला कर फसल पर छिड़कें। उन्होंने कहा कि कृषि कार्येां के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें