फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संविदा कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि की मांग

Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह ने संविदा कर्मचारियों को इंक्रीमेंट दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत इंक्रीमेंट सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी अपना तन मन लगाकर अपने कार्य को पूर्ण रूप से करने का प्रयास करता है। इस वर्ष भी संविदा कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का लाभ मिलना है, लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जिले में लगभग 1000 स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों को इस लाभ से आज तक वंचित रखा गया है। इसको लेकर संविदा कर्मचारियों मैं रोष व्याप्त है। इंक्रीमेंट का लाभ न मिलने पर सीएमओ को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें