फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गाय मरने के मामले में कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Jan 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के पदाधिकारी कंरट से गाय मरने के मामले में मंगलवार को लेकर रेलवे डिप्टी सीटीएम से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए विद्युत विभाग के एसएसई पीएस पर कार्रवाई करने की मांग की। लाइनपार रेलवे परिक्षेत्र के भूत चौराहे पर सोमवार शाम पांच बजे विद्युत खंभे में करंट आने से एक गाय मर गई थी। इससे महासंघ के पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए रेलवे विद्युत विभाग के एसएसईपीएस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था। तब गाय का अंतिम संस्कार करा दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां अन्य पदाधिकारियों के साथ रेलवे उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित सुदर्शन से मिले और ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश महामंत्री रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि खंभे में करंट की जानकारी विद्युत विभाग को दे दी गई थी। इसके बावजूद कुछ नहीं किया गया था। पदाधिकारियों ने दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दाैरान भवानी सिंह, उदय प्रताप सिंह, राजीव मल्होत्रा, शैंकी राणा, मयंक प्रताप सिंह, रवि चौहान, पंकज जैन, जितेंद्र पचौरी, बौबेंद्र सिंह, मनोज चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें