फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर छपरिया में मकान की दीवार गिरी,दंपती घायल

विज्ञापन
लालपुर मंडी के पास छपरिया में दीवार गिरने से घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के लालपुर छपरिया में बुधवार को यकायक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दंपती घायल हो गया। चीखपुकार की आवाज सुनकर मौके पर एकत्रित लोगों ने किसी प्रकार दंपती को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर के लालपुर छपरिया निवासी नहीम पुत्र सुबूर अली बुधवार दोपहर अपने घर के कमरे में अपनी पत्नी सना के साथ सो रहे थे। इस दौरान कमरे की दीवार भरभराकर गिर गई और दीवार के मलबे में नहीम और सना दब गए। चीखपुकार और शोरशराबे की आवाज सुनकर आसपास के लेाग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मलबे को हटाकर दंपती को बाहर निकाला और आनन-फानन में दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, मकान की दीवार गिरने की जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के साथ थाना प्रभारी रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट ने घटनास्थल का निरीक्षण का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें