फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गहराया पेयजल संकट

Tue, 04 Oct 2016 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोन करने के बावजूद निगम ने नहीं भेजा टैंकर, जनता में आक्रोश
विज्ञापन


मुरादाबाद कंट्रोल से दिन व रात में होने वाली अघोषित कटौती के चलते विभव नगर टंकी से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। मथुरा नगर के बाशिंदे बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। कई बार फोन करने के बावजूद टैंकर न भेजने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है।
विभव नगर टंकी से जलेसर रोड, टापाकलां, विभव नगर, गुंजन एनक्लेव, मथुरा नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पिछले कई दिनों से मथुरा नगर तक एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभव नगर टंकी से यहां बमुश्किल 10 मिनट पानी आता है, परंतु कई दिनों से कटौती होने से टंकी नहीं भर पा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जलकल विभाग को टैंकर भेजने के लिए फोन किया, परंतु संबंधित कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। रात 10.30 बजे एक कर्मचारी का फोन अवश्य आया, परंतु टैंकर फिर भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने सोमवार को 11 बजे जलकल विभाग के अवर अभियंता को फोन किया, उसके बाद क्षेत्र में एक टैंकर पहुंचा। जलकल विभाग की लापरवाही से जनता में आक्रोश है। रोष व्यक्त करने वालों में मुकेश जैन, मुकेश राजौरिया, ममता, अनिल, मनोज, शिवम, संजय सविता आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें