फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसों और मौतों में आई गिरावट, और भी सुधार के लिए मंथन

Wed, 15 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में सड़क हादसों और मौतों के ग्राफ में भारी कमी दर्ज की गई है। जून 2025 में जहां कुल 66 सड़क हादसे दर्ज हुए थे, वहीं जून 2026 में यह संख्या घटकर 54 रह गई। इसी तरह हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या भी पिछले साल के 30 से घटकर इस वर्ष 19 रह गई है, जिसमें नेशनल हाईवे पर होने वाली मौतें 13 से घटकर महज 2 पर आ गईं। इसके अतिरिक्त संवेदनशील थाना क्षेत्रों में होने वाली मौतों में 78 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि चालान की कार्रवाई को पिछले वर्ष के 10,595 से दोगुने से अधिक बढ़ाकर इस वर्ष 23,009 करना इस सुधार का मुख्य कारण रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, स्टेट हाईवे पर जून 2026 में हादसे बढ़ने पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों और पुलिस को समन्वय बनाकर तुरंत सेफ्टी ऑडिट करने तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला शहर में ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन व जाम से मुक्ति के लिए निर्धारित रूटों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दूसरा, सड़क हादसों में घायलों की मदद कर ''गोल्डन ऑवर'' में उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले आम नागरिकों (गुड सैमेरिटियन) को जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक मंच पर अनिवार्य रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें