फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पाढ़म और जखईया मंदिर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करें

Wed, 01 Mar 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाढ़म और जखईया मंदिर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करें
विज्ञापन

विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
जसराना। प्रदेश की विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका पर एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन न होने का मुद्दा उठाया। पाढ़म एवं जखईया मंदिर को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर विकसित करने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

कस्बा एका में स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन न होने की बात विधायक जसराना सचिन यादव ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से कही। स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एक्सरे मशीन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वर्तमान में वहां कोई मशीन की व्यवस्था नहीं की जा सकती है। प़ैढ़त के जखईया मंदिर और पाढ़म के परीक्षत टीला को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के सवाल पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ऐसी किसी योजना से इन्कार कर दिया। विधायक ने कहा पाढ़म का परीक्षत टीला महाभारत कालीन धरोहर है। पैढ़त का जखईया मंदिर आस्था और विश्वास का केंद्र है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें